{"_id":"59c557794f1c1b25688b5f04","slug":"191506105209-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार गार्ड को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार गार्ड को रौंदा, मौत
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टड़ियावां।
थाना क्षेत्र के सीतापुर - हरदोई मार्ग इटौली पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उपचार को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक एक नर्सिंग होम में सिक्योरिटी गार्ड था और बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।।
जानकारी के मुताबिक टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुरुसंडा निवासी श्रीकांत (50) पुत्र बच्चन लाल शहर के नर्सिंग होम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। गुरुवार की सुबह वह बाइक से विकास नगर होते हुए गांव गुरुसंडा जा रहा था।
थाना क्षेत्र के सीतापुर - हरदोई मार्ग पर इटौली पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने इसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सिर पर हेलमेट न लगाए होने के कारण उसे गंभीर चोंटे आईं हैैं। डाक्टरों ने उसे जिला
विज्ञापन
अस्पताल रेफर कर दिया, हालत में सुधार न होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एसओ गोपाल नारायण ने बताया घटना संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।