फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दीवार फांद कर घर से जेवर भरा बक्सा ले गए चोर

दीवार फांद कर घर से जेवर भरा बक्सा ले गए चोर

Thu, 24 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
दीवार फांद कर घर से जेवर भरा बक्सा ले गए चोर
पिहानी। कस्बे के अंबेडकर नगर में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे में रखा जेवर का बक्सा उठा ले गए। सुबह नींद टूटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिवार की एक महिला का कहना है उसके पति सोने चांदी का काम करते थे। जिसके कारण बक्से में उसके जेवरों के साथ गिरवी-गांठ के जेवर भी रखे थे। चोरी हुआ बक्सा घर के पीछे एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर निवासी सराफा कारोबारी महेश की डेढ़ वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी। तब से पत्नी सुनीता सास व बच्चाें के साथ घर में रहती थी। घर में दो किरायेदार भी हैं। सुनीता ने बताया पति के मौत के बाद सोने चांदी की दुकान बंद क र दी थी। दुकान पर रखे सभी गिरवी गांठ के जेवरात व अन्य चीजें घर में एक बक्से में रखे थे। सुनीता के अनुसार बुधवार सास बड़े बेटे के साथ रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन


किरायेदार छत पर सो रहे थे, जबकि वह वह बच्चों के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी। देर रात मकान के पीछे हिस्से से घर में घुसे चोर दूसरे कमरे में रखा जेवरातों वाला बक्सा उठा ले गए। सुबह जब उसकी आंख खुली तो कमरा खुला मिला और सारा सामान बिखरा था। इस पर उसने शोर मचा दिया। आस पास के लोग मौके पर आ गए। बताया कि कुछ देर बाद पड़ोसियों ने पीछे खेत में बक्सा पड़ा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मौके पर गई तो बक्सा पड़ा मिला, लेकिन उसमें रखे जेवरात और पांच हजार रुपये गायब थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमर पाल सिंह ने जांच पड़ताल की। सुनीता के मुताबिक बक्से में करीब चार किलोग्राम चांदी के जेवर थे। चौकी प्रभारी अमर पाल के अनुसार जांच की जा रही है।

-घर के पीछे खेत में पड़ा मिला बक्सा, उसमें थे गिरवी-गांठ के जेवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed