{"_id":"5989bbe84f1c1b82338b4982","slug":"191502198760-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के घेरने पर भैंस चोरों ने की फायरिंग, किशोर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों के घेरने पर भैंस चोरों ने की फायरिंग, किशोर घायल
Updated Tue, 08 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद/हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला कल्लू में भैंस चोरों को टोकने पर एक किशोर के गोली मार दी गई। ग्रमीणों की भीड़ एकत्र होने के बावजूद शातिर दो भैसों को लोडर पर लादकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला कल्लू निवासी कमल किशोर के घर रात में लगभग 2 बजे भैंस चोर लोडर पर सवार होकर आए और कमल किशोर की दोनो भैंस लोडर पर चढ़ा लीं। इसी बीच आहट सुनकर कमल किशोर जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घर के अंदर सो रहा कमल किशोर का पुत्र मोनू (14) भी बाहर आ गया। अन्य ग्रामीण भी आ गए और भैंस चुरा रहे शातिरों को घेर लिया। इस पर शातिरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली मोनू के पैर में लगी तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाते हुए भैंस चोर लोडर से भैंस समेत फरार हो गए। उधर दूसरी ओर परिजनों ने गोली लगने से घायल मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में मोनू का इलाज चल रहा है। कमल किशोर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
- भैंस चोरों ने की फायरिंग, किशोर घायल
- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला कल्लू में हुई घटना
- दो भैंस लोडर से ले गए चोर, अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट