{"_id":"5c8556f6bdec2213f10dce8a","slug":"181552242422-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा में 17 फरवरी को मारपीट में घायल वृद्ध की शनिवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन
मन्नापुरवा निवासी हजारीलाल (60) के साथ गांव निवासी सूरज पुत्र चेतराम ने 17 फरवरी को लाठी डंडे से मारपीट की थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। 27 फरवरी को चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया था। शनिवार रात घर पर हजारीलाल की मौत हो गई। पुत्र राधेश्याम ने बताया कि गांव निवासी सूरज ने अपनी बहन की शादी हजारीलाल के माध्यम से तय कराई थी। बाद में कुछ कारणों को लेकर शादी नहीं हो पाई। इसके कारण सूरज रंजिश मानने लगा था। इसी रंजिश में उसने मारपीट की थी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में 18 फरवरी को राधेश्याम की तहरीर पर हजारीलाल के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब मौत की सूचना मिली है। मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।