फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, ससुरालीजनों पर पिटाई का आरोप

प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, ससुरालीजनों पर पिटाई का आरोप

Sun, 11 Nov 2018 10:58 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, ससुरालीजनों पर पिटाई का आरोप
हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार दोपहर बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे प्रसूता के भाई ने ससुरालीजनों पर गर्भवती की पिटाई करने के कारण हालत बिगड़ने और फिर मौत हो जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेभामुरादपुर निवासी सरोजनी (25) पत्नी पंकज लगभग सात माह की गर्भवती थी। सरोजनी के ससुरालीजनों की माने तो शुक्रवार को सरोजनी ने प्रसव पीड़ा की बात परिजनों को बताई तो वह लोग शाहाबाद में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। कुछ देर तक यहां भर्ती रखने के बाद चिकित्सक ने उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह घर पर सरोजनी की हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर सीएचसी शाहाबाद पहुंचे। यहां चिकित्सक ने सरोजनी की हालत गंभीर बताते हुए जिला महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार दोपहर बाद लगभग एक बजे सरोजनी ने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मौत के कुछ देर बाद सरोजनी ने भी दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सरोजनी के भाई महेश प्रसाद निवासी लटेनी थाना मझिला शाम को महिला चिकित्सालय पहुंचा। यहां उसने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। महेश प्रसाद का कहना है कि शुक्रवार को सरोजनी के साथ मारपीट की गई थी। इसी के कारण उसकी हालत बिगड़ी थी और गर्भवती होने के कारण आई गंभीर चोटों से उसकी मौत हो गई। शाहाबाद कोतवाली का प्रभार संभाल रहे वीरपाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed