{"_id":"5bb8fdbc867a5568127787f2","slug":"181538850236-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में ईंट पत्थर चले, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में ईंट पत्थर चले, चार घायल
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव मेें शनिवार सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी प्रदीप और बाबूराम के बीच रास्ते की निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह दोनों पक्षों की महिलाओं में इसी बात को लेकर तनातनी और गाली-गलौज हो गया। ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें प्रदीप का पुत्र पवन (4), उसकी बहन अर्चना (25) घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से बाबूराम की पुत्री पिंकी (21) और बहू किरन (30) पत्नी संजय घायल हो गईं। यूपी 100 पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।