{"_id":"5b9e96ee867a557ea40c8689","slug":"181537119982-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुएं के विवाद में साथी पर जानलेवा हमला, बाइक फूंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुएं के विवाद में साथी पर जानलेवा हमला, बाइक फूंकी
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर में शनिवार देर शाम जुए के फड़ पर हुए विवाद के बाद दबंग ने युवक को बांका मारकर घायल कर दिया और उसकी बाइक फूंक दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में शनिवार देर शाम कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुए में ज्यादा रुपये हार जाने पर गांव का राजकुमार जुआ खेल रहे पड़ोस के गांव सरह कोतवाली फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद निवासी सत्यप्रकाश (48) से विवाद करने लगा। सत्यप्रकाश के विरोध जताने पर राजकुमार ने उस पर बांके से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से सत्यप्रकाश घायल हो गया। इसके बाद राजकुमार ने सत्यप्रकाश की बाइक में आग लगा दी। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। घायल को सीएचसी भेजा गया। रविवार सुबह पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ राय सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
जुए के विवाद में साथी पर हमला, बाइक फूंकी
- हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर की घटना
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा