फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पानी जहरीला होने से हजारों मछलियां मरीं

पानी जहरीला होने से हजारों मछलियां मरीं

Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
पानी जहरीला होने से हजारों मछलियां मरीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा हफीजुद्दीनपुर में तालाब का पानी जहरीला होने से हजारों मछलियां मर गईं। मछली पालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर तालाब में जहर मिलाने का आरोप लगाया है।

गांव के मुन्ना कहार पुत्र नरेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने पुश्तैनी तालाब में मछलियां पाल रखी हैं। शुक्रवार सुबह तालाब पर गया तो सारी मछलियां मरी मिलीं। मुन्ना ने बताया कि तालाब पर उसका पुुश्तैनी कब्जा है। तालाब का फर्जी पट्टा करवा गांव के कुछ लोगों ने तालाब अपने नाम करा लिया है। उसका व विपक्षियों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मुन्ना ने बताया कि इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने तालाब में जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिससे तालाब की मछलियां मर गईं।
विज्ञापन


तालाब में हजारों मछलियां मरीं
- मछली पालक ने जहर मिलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed