फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती

Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती
बावन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बकौरा में भूूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट और घर में आगजनी की घटना में बालिका की मौत के बाद तनाव व्याप्त है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बकौरा में कल्लू पुत्र रामरतन की गांव निवासी सोनपाल, परमेश्वर, रामदास और अर्पित के साथ जमीन के विवाद में रंजिश चल रही है। शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिस पर दबंगों ने कल्लू और उसकी पत्नी मुनीषा को लाठी डंडे से पीटा था और उसके छप्पर में आग लगा दी थी। छप्पर के नीचे सो रही कल्लू की सात वर्षीय बेटी राधा की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में कल्लू की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में पुलिसकर्मी तैनात हैं। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed