{"_id":"5b37c9774f1c1b64068b912a","slug":"171530382711-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके आई महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके आई महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके आई महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरेंदा स्थित मायके आई महिला की शुक्रवार रात मौत हो गई। भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि समय पर इलाज न कराने से बहन की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा गांव निवासी मोहित सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने बहन ममता की शादी 5 वर्ष पूर्व सीतापुर जनपद के थाना पिसावां के खाझा डाबर गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ की थी। ममता को पति, सास व चचेरे ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपी दहेज में कार, सोफा, कूलर, वाशिंग मशीन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर गुरुवार को आरोपियों ने उसकी बहन के साथ फिर मारपीट की। शुक्रवार को वह ममता को दवा दिलाने कोथावां सीएचसी ले गया। खून की कमी होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उसकी बहन की मौत हो गई। मोहित ने बताया कि उसकी बहन 5 माह की गर्भवती थी। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।