{"_id":"5b2d43234f1c1b53268b771a","slug":"171529692963-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार में वर्चस्व, जुएं का विवाद या फिर पुरानी रंजिश...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबार में वर्चस्व, जुएं का विवाद या फिर पुरानी रंजिश...
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कारोबार में वर्चस्व को लेकर जांच कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आशानगर के निकट मरघट वाली बगिया में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दी है। घटना को दूध के कारोबार में वर्चस्व को लेकर भी देखा जा रहा है। इससे इतर जुआ खेलने के विवाद में हत्या होने और गत वर्ष नवंबर में हुए विवाद में हत्या होने की जांच भी पुलिस कर रही है।
शहर कोतवाली के रद्धेपुरवा निवासी मुकेश यादव की शुक्रवार को आशानगर के निकट मरघट वाली बगिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मुकेश के बड़े भाई ज्ञानेंद्र की तहरीर पर छह लोगों को नामजद कर 12 लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि घटना में नामजद किए गए लोग भी दूध का कारोबार करते हैं। कारोबार में एक दूसरे को पछाड़ने के चलते आपसी विवाद के कारण हत्या करने की चर्चा आम है। इसके अलावा ज्ञानेंद्र की मानें तो नवंबर 2017 में अरविंद और रामशंकर गुप्ता का मुकेश के परिजनों से विवाद हुआ था। उक्त प्रकरण में मुकेश के पिता सियाराम और भाई ज्ञानेंद्र को जेल में 18 दिन रहना पड़ा था। उस रंजिश से जोड़कर भी घटना को देखा जा रहा है। यह भी पता चला है कि मरघट वाली बगिया में जुए के फड़ लगते हैं। पुलिस की सरपरस्ती में लगने वाले इन फड़ों में से ही एक फड़ पर विवाद के बाद हत्या किए जाने की बात भी चर्चा में है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विस्तार से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- बाइक नील गाय से टकराई