{"_id":"599f1a1e4f1c1bbb448b474e","slug":"171503599134-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार में बेची गई युवती परिजनों के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीस हजार में बेची गई युवती परिजनों के हवाले
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिठूर निवासी युवती के बयान दर्ज कर सीओ ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया। हरपालपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला शादी का झांसा देकर उसे लाई थी और एक युवक के हाथ उसे तीस हजार में बेच दिया था।
कानपुर के बिठूर निवासी युवती (20) पिछले कई महीना से गर्दन की हड्डी में दर्द से पीड़ित है। 12 अगस्त को वह इलाज कराने के लिए रोडवेज बस से हरिद्वार के लिए निकली थी। रोडवेज पर ही उसे हरपालपुर थाना क्षेत्र के बरनई निवासी रामरानी पत्नी शिव नरेश मिलीं थी।
बातचीत के दौरान रामरानी ने युवती को शादी कराने का झांसा दिया और बहलाकर अपने घर ले आईं। युवती को दो दिन तक घर में रखने के बाद गुड्डू नाम के युवक से शादी तय होने की बात कहकर सवायजपुर के एक मंदिर में ले गई थी। जहां से युवती को गुड्डू के साथ भेजते हुए अलगे दिन कलक्ट्रेट में क ोर्ट मैरिज के लिए बुलाया था। गुड्डू ने अपने घर पर युवती को बताया था कि शादी कराने के एवज में रामरानी ने तीस हजार रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन
अगले दिन गुड्डू युवती क ो साथ लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर रामरानी ने युवती को बेटी बताते हुए गुड्डू पर उसे बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया। इस पर युवती ने अपने को रामरानी की बेटी होने से इंकार करते हुए तीस हजार में बेचने का आरोप लगाया था। खुद को फंसता देख रामरानी भाग निकली थी।
इस दौरान हंगामा होता देख पहुंची पुलिस युवती को महिला थाना ले गई थी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रामरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने 20 अगस्त को युवती की मेडिकल जांच कराई। बुधवार को सीओ शैलेंद्र सिंह ने युवती के बयान दर्ज किए।
इसके बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ अनीता दुबे ने बताया कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-पुलिस ने दर्ज किए बयान, शादी का झांसा देकर बेचा था
अमर उजाला ब्यूरो