फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, छह घायल

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, छह घायल

Fri, 17 May 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, छह घायल
बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार सुबह सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे में मृत युवक के परिजनों ने पुलिस की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर चालक के भागने का आरोप लगाकर बिल्हौर-कटरा हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ के कार्रवाई का आश्वासन देने पर 40 मिनट बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

हरपालपुर निवासी अनिल (18) पुत्र खुशीराम का ननिहाल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करेहका में है। अनिल के मामा सर्वेश की बरात शुक्रवार को माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली गई थी। शादी में शामिल होने के लिए अनिल, उसका भाई गोविंद और अन्य लोग भी गए थे। शुक्रवार को यह लोग बिलग्राम में गुलाबबाड़ी चुंगी के निकट ट्रैक्टर-ट्राली में सवार हो गए। ट्राली में पहले से ही कई सवारियां भरी थीं। कुछ दूर चलने के बाद बिलग्राम - कन्नौज मार्ग पर कोल्ड स्टोर के निकट ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अनिल की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भाई गोविंद (19) पुत्र खुशीराम और चाचा छोटेलाल (40) निवासी हरपालपुर, नीशू (10) पुत्री सर्वेश कुमार निवासी बघियारी थाना माधौगंज, जयदेवी पत्नी छोटेलाल निवासी बघियारा थाना माधौगंज, सुनीता(30) पत्नी रामशंकर निवासी म्यौरा कोतवाली बिलग्राम, कन्हैयालाल (35) पुत्र राम भजन निवासी बघियारी थाना माधौगंज और उसकी पुत्री कल्पना (10), कन्हैयालाल निवासी बघियारी थाना माधौगंज घायल हो गए। इनमें से नीशू और जय देवी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अफरा तफरी के बीच चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने अनिल का शव बिल्हौर-कटरा हाईवे पर बिलग्राम चौराहे के पास रख दिया और जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर एसडीएम सतेंद्र सिंह और सीओ प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को एफआईआर दर्ज कराने और ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के प्रति आश्वस्त किया। चालीस मिनट बाद जाम खुला। जिला अस्पताल में शाम साढ़े पांच बजे घायल सुनीता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed