{"_id":"5c3e2728bdec2273771f1f13","slug":"161547577128-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में सत्यापन के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में सत्यापन के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सत्यापन के नाम पर लेखपाल पर गरीबों से सुविधा शुल्क लिए जाने की शिकायत नगर पालिका चेयरमैन ने की है। इस संदर्भ में राजस्व परिषद को पत्र भेजा कीहै। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
सांडी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बाबूराम ने बताया कि इन दिनों सांडी कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में लेखपाल सत्यापन कर रहे हैं। इसमें लेखपाल द्वारा गरीब जनता को धमकाकर धन उगाही की जा रही है। धन उपलब्ध न होने पर गरीब आवास के लिए जेवर तक बेचकर पैसा दे रहे हैं और लेखपाल की मांग को पूरा कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने पूर्व में तहसील कर्मचारी, डूडा कर्मचारी व नगर पालिका कर्मचारी की संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन कराने के निर्देश थे लेकिन कस्बे में इसका पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने राजस्व परिषद अध्यक्ष से जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका परिषद सांडी अध्यक्ष बाबूराम ने बताया कि लेखपालों द्वारा हो रही वसूली की ऑडियो व वीडियो क्लिप भी राजस्व परिषद भेजी गई है।