{"_id":"5b1c18e84f1c1ba46e8b73c0","slug":"161528568040-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन घायल
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन घायल
-लोनार कोतवाली क्षेत्र में ऐजा फार्म के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन-सवायजपुर मार्ग पर ऐजा फ ार्म के निकट बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां- बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
लोनार थाना क्षेत्र के फदनापुर गांव निवासी आशीष की पत्नी गोल्डी (25) दवा लेने देवर अनमोल (20) के साथ बाइक से हरदोई आ रही थीं। साथ में बेटी श्रद्धा (6) भी थी। रास्ते में बावन- सवायजपुर मार्ग पर ऐजा फॉर्म के निकट पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए था। इससे कम चोर्टें आइं। पीछे बैठी मां-बेटी के काफी गंभीर चोटें आईं। हादसेे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गोल्डी को लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल पीआर शर्मा ने बताया ट्रैक्टर मालिक का पता चल गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।