{"_id":"5a204db04f1c1b8b688b5f10","slug":"161512066480-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को गई किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी से गांव निवासी युवक ने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक भाग निकला। पिता की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है।
क ोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार देर शाम घर सेशौच के लिए खेतों की तरफ निकली थी। गांव की गली में गांव निवासी युवक उसे अपने घर के अंदर खींच ले गया। उस समय युवक के घर में उसके अलावा कोई नहीं था। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने धमकी दी। युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। काफी देर बाद भी किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को फिक्र हुई, तो उसकी खोजबीन शुरू की। वे लोग आरोपी युवक के घर के सामने पहुंचे तो किशोरी के रोने की आवाज सुनाई दी। काफी देर दरवाजा पीटने के बाद भी नहीं खुला।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने सौ नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के दरवाजा खटखटाने पर किशोरी ने खोला। किशोरी ने बताया कि आरोपी छत पर चढ़कर पीछे के रास्ते भाग निकला। पीड़िता ने आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-सौ नंबर पुलिस के पहुंचने पर भागा आरोपी