फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हरपालपुर। महिला ने चार लोगों के खिलाफ बेटी को जबरन घर से दिल्ली ले जाने व इसके बाद बिलग्राम के एक गांव में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक माह पूर्व 16 मई को वह और परिजन बाहर गए थे। घर में उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप लगाया कि उसी दिन सांडी के ग्राम साकड़ा निवासी जीशान, एतशाम, रोशन अली अपने साथी बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर निवासी नफीस के साथ उसकी बेटी को घर से साथ ले गए थे। चारों आरोपी पहले उसकी बेटी को दिल्ली ले गए। उसके बाद वापस बिलग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव ले गए। जहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया व विरोध पर मारपीट की। दो दिन पहले किसी तरह घर आई बेटी से पूरी बात पता चली। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed