{"_id":"5cfff0a9bdec22074f08efee","slug":"156027715219-hardoi-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर गए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
काम पर गए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
पिहानी। घर से डीजे बजाने गए टेंट हाउस कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ने लेनदेन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडरवा किला निवासी हिमांशु उर्फ छोटू (22) पुत्र शंकरलाल चठिया तिराहे के पास टेंट हाउस व डीजे संचालक के यहां काम करता था। सोमवार दोपहर घर से लखीमपुर बरात में डीजे बजाने की बात कहकर निकला हिमांशु देर रात संदिग्ध हालात में घायल मिला। साथी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर टेंट हाउस संचालक से जानकारी मिलने के बाद पिता शंकरलाल मंगलवार सुबह परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे। शंकरलाल ने बताया कि टेंट हाउस संचालक ने सुबह फोन कर हिमांशु के घायल होने व उसकी भर्ती होने की सूचना दी थी। जब वह सीएचसी आया तो हिमांशु मृत मिला। उसके गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। पिता ने बताया कि हिमांशु अविवाहित और दो भाइयों में बड़ा था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। 15 दिन पहले हिमांशु का रुपयों के लेनदेन को लेकर टेंट हाउस संचालक से विवाद हो गया था। सूचना मिलने के बाद सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।