{"_id":"5cffefc5bdec220758762a85","slug":"15602769242025-hardoi-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लूट की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर की मंगलवार दोपहर सुरसा थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से लूट के 32 हजार रुपये, एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरा तिराहा से सांडी जाने वाले मार्ग पर कोतवाल संतोष तिवारी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पिहानी में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर किसान के साथ हुई लूट में वांछित इनामी विचित्र (28) पुत्र राजकपूर खड़ा है। सूचना पर सर्विलांस प्रभारी आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। मंगलवार दोपहर एक बजे एक बाइक पर सवार विचित्र और उसके साथी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह लोग बाइक लेकर पास ही स्थित बबूल के जंगल की ओर भाग निकले। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार विचित्र के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह बाइक सहित गिर गया। उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर के घायल होने की जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी भी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सुरसा के कोतवाल संतोष तिवारी से घटना के बारे में जानकारी करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर से भी पूछताछ की।
किसान से हुई लूट का हुआ खुलासा
हरदोई। गत 20 दिनों में पुलिस ने दूसरी बार मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को गोली मारकर पकड़ा है। इससे पहले 21 मई को पिहानी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बाइक लूटकर भाग रहे शातिर को मुठभेड़ में गोली मारने के बाद गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही तीन मई को लखनऊ दिल्ली हाईवे की सर्विस लेन पर किसान से हुई एक लाख रुपये की लूट के मामले का पूरा खुलासा हो गया है। 21 मई को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने संदीप उर्फ बोझा पुत्र श्यामसुंदर निवासी कैथलिया कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया था। तब उसका साथी विचित्र उर्फ सूसू पुत्र राजकपूर निवासी सुर्जीपुर कोतवाली शहर फरार हो गया था। मंगलवार दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने विचित्र को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह लखीमपुर खीरी जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूल्हापुर निवासी किसान महेंद्र सिंह से हुई एक लाख रुपये की लूट का खुलासा हो गया। 21 मई को गिरफ्तार किए गए संदीप के पास से पुलिस ने 42 हजार रुपये बरामद किए थे, तो मंगलवार को गिरफ्तार विचित्र से भी 32 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विचित्र उर्फ सूसू शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध शहर कोतवाली में गैंगस्टर, लूट और डकैती के चार मामले दर्ज हैं। लोनार कोतवाली क्षेत्र में भी गैंगस्टर का मामला दर्ज है।