फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डाले के नीचे आया मासूम, मौत

डाले के नीचे आया मासूम, मौत

Mon, 10 Jun 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
डाले के नीचे आया मासूम, मौत
बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर में सोमवार रात आई बरात में रुपये लूटने के दौरान मासूम बच्चा डीजे लेकर चल रहे डाले की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डाला चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी मुस्ताक की बेटी फुरकान की सोमवार को शादी थी। बिलग्राम के रोशनपुर से बरात आई थी। डाले पर रखे डीजे पर तेज आवाज में गाना बज रहा था। पास ही कुछ बराती नाचते गाते हुए रुपये उड़ाने लगे। इस बीच अन्य बच्चों के साथ वहां रुपये उठाने के लिए आया गांव का ही अयान (4) पुत्र आजाद डाले के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि अयान दो भाइयों में छोटा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि डाले को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed