{"_id":"5cfd5138bdec220758762884","slug":"156010526416-hardoi-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरार चल रहे हत्यारोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फॉरार चल रहे हत्यारोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। चार माह पूर्व हुई ककरा निवासी ट्रैक्टर चालक की हत्या के मामले में सात आरोपियों में तीन को पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को आरोपियों के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई।
थाना क्षेत्र के ककरा गांव निवासी मुन्ना (38) 13 फरवरी को ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं लेकर हरदोई मंडी गया था। शाम को वापस आते समय सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पास उसके ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया था। घटना से नाराज परिजनों और अन्य लोगों ने पीछा कर लमकन गांव के पास उसे पकड़ लिया था और लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुन्ना के चचेरे भाई सगीर खां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की जांच में चालक को पीटने के मामले में सात लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस इसमें से तीन आरोपियों सांडी थाना क्षेत्र के चन्सौरा गांव निवासी श्यामू, रविंद्र व अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि चार आरोपी बरौलिया गांव निवासी धनपाल, हरिवंशपुर गांव निवासी गुड्डू व रामफेरे और एक अन्य फरार हैं। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।