{"_id":"5cf6baa5bdec22077b459b8e","slug":"15596735047-hardoi-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक के घर में लटकता मिला नौकर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोहरी में मंगलवार सुबह मकान मालिक के खाली घर में खड़े ट्रैक्टर की छतरी से मजदूर का शव फंदे पर लटकता मिला। पिता ने उसके शराब के नशे में खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोहरी निवासी रामबाबू (25) पुत्र महेंद्र चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी मंजू और दो बेटे सुरजीत और सर्वजीत हैं। वह गांव निवासी अशोक सिंह के यहां नौकरी करता था। अशोक परिवार के साथ शहर में रहते हैं। रामबाबू उसकी खेती व मकान की देखभाल करता था। सोमवार को रामबाबू परिजनों के साथ नैमिष गया था। वह शाम को नैमिष से अकेेला लौट आया। मंगलवार सुबह देर तक रामबाबू घर नहीं पहुंचा। इस पर पिता उसे बुलाने गए। आवाज लगाने पर रामबाबू ने जवाब नहीं दिया तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। वहां खड़े ट्रैक्टर की छतरी से रामबाबू का शव गमछे के फंदे से लटकता देखकर पिता के होश उड़ गए। उन्होंने मकान मालिक अशोक सिंह को सूचना दी। मकान मालिक के आने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि युवक शराब का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।