फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सजी धजी दुल्हन करती रही इंतजार, नही आई बरात

सजी धजी दुल्हन करती रही इंतजार, नही आई बरात

Sat, 25 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सजी धजी दुल्हन करती रही इंतजार, नही आई बरात
बेहटागोकुल। हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम दुल्हन और उसके परिजन बरात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वर पक्ष नहीं पहुंचा। फोन पर पता चला कि दूल्हा सुबह से ही बिना कुछ बताए लापता है। रात भर इंतजार करने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन के पिता ने बेहटागोकुल थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि लड़के के परिजन दहेज में बाइक मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर बरात लेकर नहीं आए।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी बेहटागोकुल थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय हुई थी। गुरुवार शाम बरात आनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। देर शाम तक बरात नहीं आई तो युवती के पिता ने दूल्हे के पिता से संपर्क किया। उसके परिजनों ने बताया कि दूल्हा सुबह से ही किसी को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। उसके मिलते ही वह बरात लेकर आएंगे। सुबह तक बरात नहीं आई। बेहटागोकुल थाने पहुंचे दुल्हन के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि लड़के के परिजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। वह बाइक की मांग पूरी नहीं कर सका, इसलिए आरोपी बरात लेकर नहीं आए। वहीं दूल्हे के रिश्तेदारों ने बताया कि गुरुवार दोपहर लड़के के लापता होने की जानकारी दी थी। एसओ बेहटागोकुल उमेश्वर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। दोनों पक्षों ने सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed