फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, खुलासे की मांग

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, खुलासे की मांग

Wed, 08 May 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, खुलासे की मांग
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी युवक की हत्या के खुलासे की मांग कर परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर शाहाबाद-अनंगपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह और प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने लोगों को समझाया। इस बीच दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी सचिन (24) पुत्र फूलचंद्र की सोमवार रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूर पिपरिया पुल के नीचे पड़ा मिला था। उसके शरीर पर 19 घाव थे। शाम को पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने भाई संतराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए थे। बुधवार सुबह घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शाहाबाद - अनंगपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मार्ग पर लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीओ शाहाबाद, पाली, पचदेवरा और बेहटागोकुल थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ ने नाराज ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। दोपहर में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed