फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मां से हुए विवाद के बाद किशोरी ने लगाई फांसी, मौत

मां से हुए विवाद के बाद किशोरी ने लगाई फांसी, मौत

Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मां से हुए विवाद के बाद किशोरी ने लगाई फांसी, मौत
मां ने दिल्ली जाने से रोका तो किशोरी ने लगाई फांसी
विज्ञापन

बेनीगंज। मां ने दिल्ली जाने से रोका तो नाराज किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्हई खेड़ा निवासी उदय प्रताप गांव की बेटी शिवानी (17) का शव मंगलवार सुबह बरामदे में लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। उदय प्रताप ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय पाल दिल्ली की एक कपड़ा फैक्ट्री में कार्य करता है। विजय पाल बच्चों के साथ उसकी बेटी शिवानी को भी दिल्ली ले गया था। उदय प्रताप ने बताया कि 10 दिन पूर्व भाई विजय पाल उसकी बेटी शिवानी को गांव छोड़कर दिल्ली चला गया। तब से शिवानी परेशान थी। वह लगातार दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। सोमवार शाम इसी बात को लेकर शिवानी का अपनी मां से विवाद हो गया। उदय प्रताप ने बताया कि इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। देर रात शिवानी ने घर के बरामदे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed