{"_id":"5c9915b7bdec221431496d92","slug":"141553536439-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिले घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे मिले घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालात में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम सहसोगा के निकट सड़क किनारे घायल पड़े मिले युवक ने सोमवार सुबह लखनऊ में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर लूटपाट और मारपीट के बाद फेंके जाने का आरोप लगा हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी शैलेंद्र उर्फ छोटे भइया (33) पुत्र रामनिवास हरदोई में एक सरकारी विभाग में प्राइवेट चालक था। होली में वह 21 मार्च को अपने गांव हसनापुर गया था। दोपहर में गांव निवासी चार लोग उसे घर से बुला ले गए थे। इसके बाद देर रात वह पचदेवरा थाना क्षेत्र में सहसोगा के निकट सड़क किनारे गंभीर रूप से घायलावस्था में पड़ा मिला था। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था। सोमवार सुबह शैलेंद्र की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मृतक के पिता रामनिवास ने गांव निवासी चार लोगों पर सोने की चेन, 10 हजार रुपये, अंगूठी लूटने का भी आरोप लगाया है। पचदेवरा थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम लखनऊ में हुआ है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।