{"_id":"5c6d9742bdec2205dc402938","slug":"141550686018-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा बीनू की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र केे ग्राम जटेरी में महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी उलझ गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट न होने पर उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम जटेरी निवासी बीनू (19) पत्नी संदीप की सोमवार देर शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसकी एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। पति ने बीमारी के कारण मौत होने की बात कही थी। वहीं पिता होरीलाल निवासी बालामऊ कछौना ने ससुरालियों पर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें मौत की वजह पता न लगने पर अब विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार है। एसओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।