फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बाइक पर निकले एसपी को वसूली करते मिले सिपाही और होमगार्डस

बाइक पर निकले एसपी को वसूली करते मिले सिपाही और होमगार्डस

Wed, 02 Jan 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाइक पर निकले एसपी को वसूली करते मिले सिपाही और होमगार्डस
हरदोई। बुधवार शाम एसपी शहर में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने निकले। एसपी को लखनऊ चुंगी पर ट्रैफिक के एचसीपी और चार होमगार्ड भारी वाहनों से वसूली करते मिले। एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया, वहीं होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सरकारी वाहन और स्टाफ को छोड़कर एक सिपाही के साथ बाइक पर हेलमेट लगाकर लखनऊ चुंगी पहुंचे। वहां पर एचसीपी कैलाश चंद्र, होमगार्ड राजेश्वर, पारस सिंह, आकाश, प्रमोद वाहनों से अवैध वसूली करते मिले। इस पर पुलिस अधीक्षक ने पांचों को मौके पर पकड़ा। अचानक एसपी के आने की जानकारी होने से हड़कंप मच गया। एसपी पांचों को कार्यालय ले आए। एसपी ने अवैध वसूली में लिप्त हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा चारों होमगार्ड को ट्रैफिक से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed