फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कोटे का 21 क्विं टल राशन पकड़ा

कोटे का 21 क्विं टल राशन पकड़ा

Sat, 27 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोटे का 21 क्विं टल राशन पकड़ा
पिहानी। पुलिस ने गुरुवार रात ग्रामीणों की शिकायत पर नहर पुल के पास राशन से भरी पिकअप को पकड़ लिया। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक शाहाबाद ने कोतवाली पहुंचकर जांच की। वाहन से 21 क्विंटल कोटे का राशन बरामद हुआ है। इसे एसएफसी गोदाम प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया। पिकअप सवार दोनों युवकों ने राशन नरधिरा के कोटेदार के यहां से लाने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार रात कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी को सूचना मिली कि नरधिरा गांव से कोटे का राशन बिक्री करने के लिए पिहानी ले जाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर नहर पुल के पास पिकअप को पकड़ लिया। इसमें सवार पंडरवा निवासी राहुल और नरधिरा निवासी अनिल ने बताया कि राशन नरधिरा के कोटेदार अतुल से लिया था। शुक्रवार को शाहाबाद के पूर्ति निरीक्षक विनोद पांडे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिकअप से नौ कट्टी चावल और 32 कट्टी गेहूं खुली बोरियों में बरामद किया गया। इसका वजन 21 क्विंटल 30 किलोग्राम है। राशन एसएफसी के पिहानी गोदाम प्रभारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आरोपियों का बयान दर्ज कर लिया गया है। स्टॉक रजिस्टर की जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed