{"_id":"5b47930f4f1c1b05278b62fe","slug":"141531417359-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पूर्व प्रधानपति की पिटाई कर तीन हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पूर्व प्रधानपति की पिटाई कर तीन हजार लूटे
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति को पीटा, तीन हजार लूटे
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने शादी समारोह से साथी के साथ घर आ रहे पूर्व प्रधान के पति की पिटाई कर तीन हजार रुपये लूट लिए। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
सुरसा थाना क्षेत्र के पुन्निया गांव निवासी रामविलास (38) पुत्र नोखेलाल की पत्नी रामलली पूर्व प्रधान हैं। बुधवार को रामविलास बाइक से थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव निवासी दीपचंद्र की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। साथ में गांव का बृजेश पुत्र अनंतू भी था। रात करीब 8:30 बजे यह बाइक से घर आ रहे थे।
सूरापुर गांव से कुछ दूरी पर दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने इन्हें रोक लिया। सभी के मुंह गमछे से ढके थे। बदमाश रामविलास की कनपटी पर तमंचा रखकर छीना झपटी करने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बट व डंडे से पिटाई कर दी। बचाने का प्रयास करने पर बृजेश को भी पीट दिया। यह रामविलास की जेब से तीन हजार रुपये निकाल कर भाग गए। बृजेश ने घटना की जानकारी रामविलास के परिजनों को दी। कुछ देर में परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी रामलली ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि लूट की नीयत से ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसओ सिराजुद्दीन के बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुरसा थाना क्षेत्र के सूरापुुर गांव के निकट हुई वारदात
- सुरसा थाना क्षेत्र के पुन्निया गांव निवासी है पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो