{"_id":"5cd31e27bdec2207315b553f","slug":"131557339687-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के दामाद की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोटेदार के दामाद की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरौली में मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालात में कोटेदार के दामाद की मौत हो गई। मृतक के पिता ने पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालीजन करंट लगने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर निवासी कमलेश सिंह उर्फ पिंटू (32) पुत्र मुन्नू सिंह ने देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चरौली में मकान बनवाया है। जिसमें वह पत्नी गीता के साथ रहता था। उसकी ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा में है। उसकी सास नीलम गांव की कोटेदार हैं। कमलेश ही कोटे का सारा काम देखता था। कमलेश ने मकान की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल पर चारों तरफ विद्युत लाइन बिछवाई थी। मंगलवार देर शाम कमलेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि ससुरालीजन भी उसी मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कमलेश के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पिता का आरोप है कि पत्नी व ससुरालियों ने उसके बेटे की हत्या की है। जबकि साले जंगबहादुर का कहना है कि नहाते समय मकान मेें बिछी विद्युत लाइन के करंट से मौत हुई है। मृतक के पिता की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।