{"_id":"5a74b20d4f1c1b82268b7d9e","slug":"131517597197-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंसरामऊ निवासी सुनील कोरी पुत्र लाल बहादुर ने सोमवार को सदर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर गांव के ही पिता-पुत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी झोपड़ी की दीवार गिरा दी। इसके मलबे में दबकर उसके बेटे की मौत हो गई। विरोध करने पर परिजनों को पीटकर घायल कर दिया।
सुनील ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसने मकान बनवाने के लिए गांव के ही सियाराम से दो बिस्वा जमीन खरीदी थी। इस जमीन के पीछे गांव के रामलड़ैते पुत्र सोनेलाल का खेत है। यह लोग मकान बनाने का विरोध कर रहे थे। उसने प्रशासन की मदद से झोपड़ीनुमा एक कमरा तैयार कर लिया था। इसी में वह 30 नवंबर 2018 से परिवार के साथ रहने लगा। एक दिसंबर 2018 की रात करीब दो बजे वह शौच के लिए निकला तो देखा कि गांव के रामलड़ैते पुुत्र सोनेलाल व भूरा उर्फ दीपक, ननकू उर्फ प्रदीप व चंदन पुत्रगण रामलड़ैते डंडों से उसकी कच्ची दीवार पलट रहे हैं। उसने शोर मचाया, तब तक इन लोगों ने दीवार गिरा दी। इसके मलबे में उसका बेटा प्रांशु व पत्नी रूबी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला। तब तक बेटे की मौत हो गई। बचाने आए साढू़ अनुराग, बाबा छोटेलाल व पुत्री प्रीती को मारपीट कर घायल कर दिया। अधिक ग्रामीण जमा हो जाने पर यह लोग कार्रवाई करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। सदर कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
दीवार गिराकर पुत्र को मारने व अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप