फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महिला ने पड़ोसी की बच्ची को पटका, हालत गंभीर

महिला ने पड़ोसी की बच्ची को पटका, हालत गंभीर

Thu, 02 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पड़ोसी की बच्ची को पटका, हालत गंभीर
पिहानी। खेल-खेल में बच्चों के बीच हुई लड़ाई में बेटी के चोट लगने से नाराज दंपति ने पड़ोसी की पांच साल की मासूम बच्ची को पीटकर पटक दिया। इसमें बच्ची घायल हो गई। ग्रामीणों को आता देखकर दंपति घायल बच्ची को तालाब किनारे छोड़कर भाग गए। पुलिस दंपति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतियापुर निवासी नन्हें ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी सार्थी बुधवार सुबह पड़ोसी चरण सिंह की बेटी सरस्वती के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेल-खेल में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। धक्का मुक्की में सरस्वती के चेहरे पर चोट लग गई। इससे सार्थी डर गई और पास ही खाली पड़े मकान में जाकर छिप गई।
विज्ञापन

इधर सरस्वती के रोने पर उसके पिता चरण सिंह मौके पर आ गए और खाली मकान में छिपी सार्थी को बाहर निकाल लाए। नन्हें ने बताया कि चरण सिंह और उसकी पत्नी ने सार्थी को पीटा और पैर पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने पर सार्थी बेसुध हो गई। आसपास मौजूद लोग जब सार्थी को बचाने दौड़े तो आरोपी चरण सिंह व उसकी पत्नी बच्ची को कुछ दूर स्थित तालाब किनारे डालकर फरार हो गए। सार्थी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed