फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   आशनाई में हुई थी सचिन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आशनाई में हुई थी सचिन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 May 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
आशनाई में हुई थी सचिन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में सोमवार रात हुई युवक की हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। मृतक की कथित प्रेमिका के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद की है। उसका साथ अभी पकड़ से दूर है।
नेवादा गांव निवासी सचिन (25) पुत्र स्व. फूलचंद्र का शव सोमवार सुबह वासितनगर-शाहाबाद मार्ग पर बंधे के नीचे पड़ा मिला था, जबकि उसकी बाइक बंधे के ऊपर खड़ी थी।
विज्ञापन


सचिन के शरीर पर 19 वार कर निर्मम हत्या की गई थी। मृतक के भाई संतराम ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पहले ही दिन से पूरे मामले को आशनाई/ प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही थी। पुलिस ने जब सचिन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो कड़ी से कड़ी जुड़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ने अपने साथी गांव निवासी कुलदीप पुत्र पप्पू ठाकुर के साथ मिलकर सचिन की हत्या की थी।

पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी और सचिन का घर नेवादा में पास-पास ही है। शादी से पहले उसकी पत्नी का सचिन से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी सचिन उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था।

वह आए दिन उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करता था। वह कहता था कि पुरानी बातचीत की रिकार्डिंग को वायरल कर देगा। रविवार रात देवेंद्र कुलदीप के साथ बंधे पर गया था और वहीं से फोन कर सचिन को बुलाया था।

बंधे पर खड़े होकर बातचीत करने के बाद उसने सचिन को गिरा लिया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि शाहाबाद के बेझा चौराहा से देवेंद्र को गिरफ्तार किया।

कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी पश्चिमी त्रिगुण बिसेन और सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।

हत्यारोपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसने कई बार सचिन को बुलाकर समझाया। ससुराल में जाने पर भी सचिन से कहा कि शादी से पहले जो रहा वह अलग बात है, लेकिन अब उसकी जिंदगी में दखलंदाजी न करें।

देवेंद्र की मानें तो उसकी पत्नी ने ही जानकारी दी कि सचिन लगातार परेशान कर रहा है और इसकी वजह पुराना प्रेम प्रसंग है। हद तो तब हुई जब आए दिन सचिन उसके गांव बहादुरपुर जाने लगा।

उसने बताया कि अपनी इज्जत बचाने के लिए उसे हत्या करनी पड़ी। प्रेस वार्ता में भी देवेंद्र के चेहरे पर कोई शिकन नहीं नजर आई। उसने पुलिस की मौजूदगी में मीडिया को पूरी बात खुलकर बताई।


पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सचिन की हत्या करने के बाद देवेंद्र वापस अपने गांव जा रहा था। फर्रुखाबाद में उसने रात में ही गंगा स्नान किया और फिर खून लगे कपड़े भी गंगा में ही बहा दिए।

आशनाई में हुई थी सचिन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शाहाबाद-वासितनगर मार्ग पर मंगलवार सुबह बंधे के नीचे मिला था शव
प्रेमिका के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed