{"_id":"5c4df3a0bdec22738e36a500","slug":"11548612512-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से अधेड़ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार देर रात गोली लगने से अधेड़ घायल हो गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोपालपुर निवासी मुन्नवर पुत्र मजीद ने बताया कि उसका भाई नवाब शुक्रवार रात चौपाल से वापस आ रहा था। तभी गांव के इलियास, मुसाफिर व शमशाद ने गाली गलौज कर उसके भाई पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमेें नवाब घायल हो गया। नवाब को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीण घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी इलियास ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नवाब के बेटे सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी मामले में सुलह का दबाव बनाने के लिए फर्जी मामला तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।