फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   प्रेमी के साथ गई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी

प्रेमी के साथ गई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी

Sun, 21 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ गई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी
हरपालपुर। पत्नी के गांव निवासी दूसरे युवक के साथ चले जाने से आहत पति ने रविवार को घर में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मलौथा निवासी रामवीर (30) पुत्र रामप्रताप किसान था। रविवार को घर में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा मलिखान ने दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हरपालपुर से पुलिस आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो रामवीर का शव फंदे पर लटकता मिला। लोगों ने बताया कि रामवीर की पत्नी शनिवार को गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी। इसी से रामवीर आहत था। ग्रामीणों की माने तो रामवीर की पत्नी एक बच्चे को साथ ले गई, जबकि तीन बच्चों को छोड़ गई है। रविवार को फांसी लगाने से पहले रामवीर ने तीनों बच्चों को घर के बाहर खेलने जाने के लिए कहा था। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed