फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Wed, 12 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ररी में मंगलवार देर शाम महिला का शव मकान के पीछे फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ररी निवासी अंजली (28) पत्नी शिव कुमार का शव मिलने की सूचना से परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मृतका के पिता जनपद लखीमपुर के थाना पसिगवां के ग्राम जसमदी निवासी भूवनेश्वर को दी गई। जिस पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुधवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता भुवनेश्वर ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उन्होंने पुत्री की शादी की थी। उसके एक बेटी अर्पिता व बेटा शौर्य है। उन्होंने किसी भी आरोप से इनकार किया। वहीं ससुरालीजन इस मामले में चुप्पी साधे हैं। एसओ अशोक यादव ने बताया महिला ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed