फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भदैचा रजबहे में उतराता मिला लापता हिस्ट्रीशीटर का शव

भदैचा रजबहे में उतराता मिला लापता हिस्ट्रीशीटर का शव

Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
भदैचा रजबहे में उतराता मिला लापता हिस्ट्रीशीटर का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम अशर्फाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर का शव शनिवार सुबह गांव के निकट से निकले भदैचा रजबहा में उतराता मिला। वह गुरुवार सुबह से लापता था। मृतक के बड़े भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें मौत की वजह की पुष्टि न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
अशर्फाबाद निवासी रामशंकर (46) पुत्र सुंदरलाल गुरुवार सुबह पत्नी रामश्री से खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव के किनारे से निकले भदैचा रजबहे में ग्रामीणों ने रामशंकर का शव देखा। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के बड़े भाई रामशरण ने बताया कि उसके भाई की कुछ लोगों से रंजिश थी। उन्हीं लोगों ने हत्या कर शव को रजबहे में फेंक दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जानलेवा हमले और लूट का था आरोपी
सुरसा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रामशंकर हिस्ट्रीशीटर था। उसके विरुद्ध वर्ष 1996 में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 1998 में आबकारी एक्ट के तहत भी उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सुरसा थाने में 1998 में लूट और 1999 में लूट के साथ ही मारपीट किए जाने की रिपोर्ट भी रामशंकर के विरुद्ध दर्ज की गई थी। 1999 में ही आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत और 2012 में 110 जी के तहत उस पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदैचा रजबहा में मिला लापता हिस्ट्रीशीटर का शव
- भाई ने जताई हत्या की आशंका
- मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed