{"_id":"5b15834a4f1c1ba16e8b635f","slug":"111528136522-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक जांच से खुलेगा सुदामा की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरेंसिक जांच से खुलेगा सुदामा की मौत का राज
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरेंसिक जांच से खुलेगा बालक की मौत का राज
- तांत्रिक पर है हत्या का आरोप
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया विसरा
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
लोनार थाना क्षेत्र के गांव में हुई बालक की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। तांत्रिक पर हत्या का आरोप लगाने के बाद मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। इसे फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
लोनार थाना के भदना गांव निवासी सुदामा (12) पुत्र वटेश्वर जूनियर स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। उसकी 25 मई को संदिग्ध हालात में घर पर मौत हो गई थी। उसके पिता वटेश्वर ने गांव के तथाकथित तांत्रिक पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने सुदामा के शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। जिससे सुदामा की मौत की गुत्थी उलझ गई। सुदामा की मौत का कारण जानने को अब पुलिस विसरा की फोरेंसिक जांच कराएगी। मंगलवार को पुलिस विसरा को जांच के लिए लखनऊ विधिविज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि परिजन आरोप लगाने के बाद से चुप हैं। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
जांच के लिए भेजा जाएगा महिला का विसरा
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में चार जनवरी को सहोरा-सिलवारी मार्ग पर तालाब में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई थी। छह माह बाद पुलिस मंगलवार को महिला के चिसरा को फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी।