फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मिलावटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

मिलावटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 15 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
हरदोई। मिलावटी शराब से भरी बोलरो पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें 13 पेटी मिलावटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बोलेरो में मौजूद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया सुरसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सुरसा तिराहे पर एक बोलेरो को रोकी। उसमें दो लोग सवार थे और वाहन में 13 पेटी शराब थी।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक में पवन पुत्र राम स्वरूप निवासी नया बंगला कोतवाली बिलग्राम और दूसरा मुन्ना पुत्र मोहम्मद जाम निवासी खुर्दपुरा कोतवाली बिलग्राम था। एसपी ने बताया पवन डेढ़ वर्ष पूर्व शराब माफिया रामजी गुप्ता सहित दस लोगों के साथ नकली शराब के मामले में पकड़ा गया था। उन्होंने बताया पेटी में 624 शीशी शराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशी पर लगे स्टीकर फर्जी थे। देशी शराब को मिश्रित कर तैयार किया जाता है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। टीम में एसओ संतोष कुमार तिवारी, एसआई राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, प्रसून वर्मा आदि रहे।

शराब माफियाओं से जुड़े हैं तार
हरदोई। पुलिस हिरासत में आया पवन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हो चुकी है और उसके तार शराब माफियाओं से जुड़े हैं। थाना पुलिस का कहना है तीन माह पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद वह मुन्ना के साथ मिलकर देशी शराब के कारोबार में जुट गया था।


पुलिस ने माना ठेकों से भी हैं संपर्क
हरदोई। शहर में किस तरह से मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही थी, इसको पुलिस ने भी माना है। पुलिस ने बताया यह लोग खुद मिलावटी शराब बनाते थे और उसे नकली बोतल व नकली स्टीकर लगाकर ठेकों पर संपर्क कर बेंच देते थे।

बोलेरो में ले जाई जा रही थी 13 पेटी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed