फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पुरानी रंजिश में फायरिंग, पिता-पुत्र समेत चार घायल

पुरानी रंजिश में फायरिंग, पिता-पुत्र समेत चार घायल

Sun, 21 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में फायरिंग, पिता-पुत्र समेत चार घायल
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नाऊपुरवा में रंजिश में प्रधान के पति ने साथियों संग पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से चारों लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चाचा-भतीजे को लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में प्रधान के पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध बलवा और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम नाऊपुरवा में शनिवार रात धार्मिक स्थल के निकट चल रही नौटंकी देखकर घर जा रहे महेश चंद्र (50) पुत्र राम विलास और उनके पुत्र अखिलेश यादव (27), भतीजे अमित यादव (24) पुत्र सुरेश चंद्र और बृजकांत यादव (28) पुत्र राम प्रकाश पर गांव के ही पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के पति श्रीपाल ने साथियों के साथ हमला बोल दिया। लाठी डंडे से चारों की पिटाई कर दी। विरोध पर आरोपियों ने लाइसेंसी असलहों और तमंचों से फायरिंग कर दी। गोली लगने से महेश चंद्र, अखिलेश, अमित और बृजकांत घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा। चिकित्सक ने उन्हें हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महेश और अमित की हालत गंभीर देखकर दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल महेश चंद्र के भतीजे विजय पाल की तहरीर पर प्रधान के पति श्रीपाल, श्रीकृष्ण, राजेश, कौशलेंद्र, जितेंद्र कुमार, यादवेंद्र, संजय कुमार, आलोक कुमार और शेखर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रधान के पति श्रीपाल और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव से चल रही है रंजिश
सूत्रों के अनुसार नाऊपुरवा में राजकुमार और प्रधान के पति श्रीपाल दो गुट हैं। पंचायत चुनाव से राज कुमार और श्रीपाल के बीच रंजिश चल रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 23 जनवरी 2018 को नाऊपुरवा में कोटा चयन की बैठक हुई थी। इसमें भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और फायरिंग हो गई थी। उस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फायरिंग में घायल चारों लोग राजकुमार के समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed