{"_id":"5bb10c1f867a557f23346d88","slug":"101538329631-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी सूचना देने व मारपीट करने में पांच के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी सूचना देने व मारपीट करने में पांच के खिलाफ कार्रवाई
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां। लूट की झूठी सूचना देने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शनिवार शाम नसीरपुर चौराहे पर ग्राम बखोरा निवासी ब्रजकिशोर का उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के ग्राम कबीरपुर निवासी अवनीश के साथ विवाद हो गया था। अवनीश के रिश्तेदार अमर सिंह ने पुलिस को अवनीश के साथ लूट होने की जानकारी दी। लूट की घटना संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। जांच में लूट की बात झूठी निकली। जिस पर पुलिस ने अवनीश समेत झूठी सूचना देने के आरोप में उसके रिश्तेदार अमर सिंह, सतीश और दूसरे पक्ष के ब्रजकिशोर और छोटेलाल को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद आरोपियों का विवाद हुआ था। एक पक्ष ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पांच लोगों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
लूट की झूठी सूचना देने में पांच लोगों पर कार्रवाई