फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नशे में डॉक्टर से अभद्रता, पुलिस सूचना रजिस्टर फाड़ा

नशे में डॉक्टर से अभद्रता, पुलिस सूचना रजिस्टर फाड़ा

Thu, 13 Jul 2017 08:35 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
नशे में डॉक्टर से अभद्रता, पुलिस सूचना रजिस्टर फाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। नशे में धुत देर रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे एक स्वास्थ्यकर्मी ने वार्ड ब्वाय से गालीगलौज की। डॉक्टर ने स्वास्थ्यकर्मी को समझाने का प्रयास किया। इस पर उसने डॉक्टर से अभद्रता करते हुए पुलिस सूचना रजिस्टर फाड़ दिया। गुरुवार को डॉक्टर ने सीएमएस व पुलिस से आरोपी स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत की है।

जिला अस्पताल में बुधवार को डॉ. शेर सिंह की इमरजेंसी वार्ड में रात 8 से गुरुवार सुबह 8 बजे तक ड्यूटी थी। रात करीब 11 बजे बिलग्राम कोतवाली के लालपुर निवासी विनोद कुमार पत्नी सुनीता (21) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए थे। सुनीता ने पति की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया था। डॉक्टर ने जांच के बाद सुनीता को भर्ती किया और इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर ने एक वार्ड ब्वाय को सुनीता की देखरेख को कहकर अंदर पुलिस सूचना रजिस्टर पर सुनीता की डिटेल दर्ज करने लगे। इसी दौरान जिला अस्पताल में ही तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी शराब के नशे में इमरजेंसी वार्ड पहुंचा। उसने वार्ड ब्वाय क ो बिना वजह धक्का दे दिया। इसका वार्ड ब्वाय ने विरोध किया। इस पर स्वस्थ्यकर्मी उससे गालीगलौज करने लगा। दोनों के बीच विवाद होता देख डॉक्टर ने स्वास्थ्यकर्मी को अंदर कक्ष में बुलाया और नशे में होने की बात कहते हुए समझाने का प्रयास किया। इस पर स्वास्थ्यकर्मी ने डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए वहां पर रखा पुलिस सूचना रजिस्टर फाड़ दिया। इसके बाद वह विभाग के अधिकारियों को गाली देते हुए भाग निकला। गुरुवार को डॉक्टर ने आरोपी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ सीएमएस को शिकायती पत्र दिया है। इसके साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि वे से बाहर हैं। फोन पर स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत मिली है। अस्पताल पहुंचते ही मामले की जांच क राऊंगा। जांच में दोषी मिलने पर आरोपी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- नशे में डॉक्टर से अभद्रता, पुलिस सूचना रजिस्टर फाड़ा
- जिला अस्पताल में ही तैनात है आरोपी स्वास्थ्य कर्मी
- पीड़ित डॉक्टर ने सीएमएस से की कर्मचारी की शिकायत



फोटो -29, जिला अस्पताल में रखा फटा हुआ पुलिस सूचना रजिस्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed