फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime news

एसपी आवास व चौकी के बीच की दुकान में चोरी

Mon, 21 Mar 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime news
फोटो-01- दुकान में चोरी के बाद घटना की जानकारी देता व्यापारी अमित पाल - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एसपी आवास और रेलवेगंज चौकी के बीच मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर नकदी व मोबाइल समेत सात लाख का माल पार कर दिया। सोमवार सुबह शॉप पर पहुंचे मालिक की सूचना पर सीओ सिटी ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही जल्द चोरी का खुलासा करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जिप्सनगंज निवासी अमित पाल की कैनाल रोड पर मोबाइल शॉप (दुकान) है। रविवार रात चोरों ने शॉप के शटर का ताला तोड़कर गोलक मेें रखे 12,000 रुपये, लगभग 40 मोबाइल, एलसीडी, दो प्रिंटर, कंप्यूटर सिस्टम समेत तमाम सामान चुरा लिया। सुबह दुकान खोलने पर पहुंचे अमित को शटर के ताले टूटे मिले। अमित की सूचना पर सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अमित के मुताबिक लगभग सात लाख रुपये कीमत का माल चोरी हुआ है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि कैनाल रोड के एक तरफ शॉप से महज आधा किलोमीटर पर रेलवेगंज पुलिस चौकी है। इसी रोड पर दूूूसरी तरफ तकरीबन इतनी ही दूरी पर एसपी आवास है। इन दोनों ही स्थानों पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बाद भी चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीओ ने चार दिन में घटना का खुलासा करने का अश्वासन देकर अमित को ढांढस बंधाया। कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरी के सामान का मिलान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर के प्रमुख चौराहे से महज 200 मीटर दूर स्थित मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करने की कोशिश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने मोबाइल शॉप से कुछ दूर स्थित एक होटल और दुकान में लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हाथ चोरों का सुराग लगा है। उसके आधार पर वारदात का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

शॉप से चंद कदम दूर पुलिस पिकेट
कैनाल रोड स्थित जिस मोबाइल शॉप से चोरों ने लाखों का सामान पार किया, उससे चंद कदम दूर जिंदपीर चौराहा है। यहां 24 घंटे पुलिस पिकेट तैनात रहती है। इसके साथ शॉप से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन भी है। इन सबके चलते पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

फोटो-02- चोरी के बाद दुकान में खाली पड़े मोबाइल के डिब्बे

फोटो-02- चोरी के बाद दुकान में खाली पड़े मोबाइल के डिब्बे- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed