{"_id":"60faf9e48ebc3e580f63c79f","slug":"crime-hardoi-news-knp6419834158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। यहां के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व 70 हजार रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। युवती ने एएसपी (पश्चिम) कपिल देव सिंह को इस संबंध में प्रार्थनापत्र दिया है। एएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
एएसपी (पश्चिम) कपिल देव सिंह को दिए गए प्रार्थनापत्र में युवती ने कहा है कि उसके ननिहाल का रहने वाला एक युवक उसके यहां आता जाता था। लगभग दो महीने पहले युवक ने शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।
उसे घर से भाग कर दिल्ली चलने व वहां जाकर शादी करने के लिए उकसाया। झांसे में आकर 15 जुलाई को वह घर में रखे पिता के 70 हजार रुपये बैग में डालकर रात 11 बजे सकाहा बस स्टॉप पहुंच गई। वहां आरोपी ने धोखे से बैग ले लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उधर, एसओ राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।