फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

अवैध संबंधों में हुई थी विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
बेहटा गोकुल। गांव खनिगवां में महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसके कथित प्रेमियों ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक और आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव खनिगवां निवासी रवि कुमार की पत्नी सीमा उर्फ रेनू (35) की सोमवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की सुबह उसका शव झोपड़ी के पीछे 20 मीटर दूर पड़ा मिला था।
विज्ञापन

एएसपी (पश्चिमी) कपिल देव सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। उन्होंने मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की थी। पूरे मामले में अवैध संबंधों में हत्या की बात सामने आ रही थी। घटना का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतका के पुत्र सचिन ने विशाल, अरविंद और अंकित के घर आने जाने और घटना की रात भी घर आने की जानकारी दी थी। इसी आधार पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। विशाल और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि विशाल के अवैध संबंध सीमा उर्फ रेनू के साथ थे। इधर कुछ समय से सीमा उर्फ रेनू की नजदीकियां अंकित और अरविंद के साथ भी हो गई थीं। तीनों कथित प्रेमियों को आपस में चर्चा के दौरान इसका पता चला तो हत्या की योजना बना ली। सोमवार रात झोपड़ी से बाहर बुलाकर रेनू की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed