फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi news

विवाहिता का शव घर में बंद कर ससुरालीजन फरार

Thu, 28 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi news
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरीपुरवा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में बंद कर ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गगन बिछू निवासी देशराज ने अपनी पुत्री आरती (27) की शादी दो वर्ष पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरवा निवासी जीतू के साथ की थी। जीतू विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन है । गुरुवार शाम लगभग चार बजे शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव को सूचना मिली की हरीपुरवा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हुई है और उसके ससुरालीजन घर में ताला डाल कर फरार हो गए हैं । इस पर पुलिस टीम गांव पहुंची तो जीतू का घर बंद मिला। छत के रास्ते अंदर गई पुलिस टीम को आरती का शव आंगन में पड़ा मिला। रात लगभग नौ बजे देशराज ने शहर कोतवाली पहुंचकर दहेज के लिए आरती की हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। शहर कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज किया जाएगा । पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed