फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
गिरफ्तार सत्यपाल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। ऑपरेशन शिकंजा के तहत सोमवार की दोपहर सुरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सुरसा एसओ अरविंद यादव ने बताया कि सोमवार की दोपहर भगवानपुरवा गांव स्थित बरहा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सत्यपाल निवासी ओमपुरी मजरा नानकगंज झाला देहात कोतवाली बताया है।

एसओ ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है। उस पर शहर कोतवाली, पिहानी, देहात कोतवाली, लोनार व सुरसा में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व लोनार पुलिस ने सत्यपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से वह फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed