{"_id":"61535ff48ebc3e626637c437","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6550772198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः डीजे पर डांस में गोली चली, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः डीजे पर डांस में गोली चली, एक की मौत
विज्ञापन
संजय की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई)। लायकखेड़ा गांव में सोमवार की शाम एक कार्यक्रम में डीजे पर डांस करने के दौरान फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि गोली चलाने वाले युवक का भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम त्योरी मतुआ के मजरा लायकखेड़ा निवासी मंशाराम की पोती की सोमवार को छठी थी। देर शाम दावत में कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही पंकज ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली वहां डांस कर रहे संजय (28) के सिर से पार होते हुए पीछे खड़े पंकज के भाई राहुल (26) के पैर में जा लगी। गोली लगने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
उधर, प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजीव की तहरीर पर पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।