फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

जिसके अपहरण की रिपोर्ट, वह कोर्ट में आया सामने

Wed, 11 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अपहरण का एक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को सीेजेएम कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन सुनवाई के दौरान यहां वही व्यक्ति आ खड़ा हुआ, जिसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसने अपहरण न होने की बात कहते हुए शपथ पत्र भी दिया। इस पर सीजेएम ने आरोपी का रिमांड निरस्त कर उसे रिहा कर दिया। साथ ही एसपी को इस मामले में विवेचक के विरुद्ध कार्रवाई कर अवगत कराने के लिए लिखा है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी श्रीनिवास ने सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में रजिस्ट्री आफिस से ढपरापुर निवासी भूरे सिंह का अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साखिन के ग्राम प्रधान के पति छोटे गाजी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। पुलिस ने इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छोटे गाजी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक और मामले के विवेचक संतोष कुमार शुक्ला ने रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में छोटे गाजी को पेश किया। छोटे गाजी ने सीजेएम संजय कुमार के समक्ष अधिवक्ता के माध्यम से कहा कि उसे पूरे मामले में गलत फंसाया जा रहा है और रिमांड निरस्त करने की मांग की। इसी दौरान भूरे सिंह भी सीजेएम कोर्ट पहुंच गए और उन्होंने खुद का अपहरण न होने की बात कही। इस पर सीजेएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छोटे गाजी का रिमांड निरस्त कर उसे रिहा कर दिया। साथ ही एसपी को पत्र लिखकर विवेचक संतोष कुमार शुक्ला के विरुद्ध कार्रवाई कर तीन दिन में अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed